आंधी से गंगा में पलटी बालू लदी नाव, नाविक और मजदूर लापता

Updated:
विज्ञापन
आंधी से गंगा में पलटी बालू लदी नाव, नाविक और मजदूर लापता

नासरीगंज घाट के पास रविवार की दोपहर सफेद बालू से लदी एक नाव तेज आंधी के कारण असंतुलित होने से गंगा नदी में पलटने से डूब गयी. ना

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दानापुर नासरीगंज घाट के पास रविवार की दोपहर सफेद बालू से लदी एक नाव तेज आंधी के कारण असंतुलित होने से गंगा नदी में पलटने से डूब गयी. नाव डूबने से उस पर सवार नाविक व एक मजदूर लापता हो गये हैं. लापता नाविक की पहचान कासीमचक पंचायत के कासीमचक निवासी काशी साव के 30 वर्षीय पुत्र राजा साव और मजदूर हरशामचक निवासी स्व श्रीनाथ राय के 28 वर्षीय पुत्र भोला राय के रूप में की गयी है. जबकि चंदन समेत पांच मजदूरों ने गंगा में तैर कर अपनी जान बचायी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य में जुट गयी. जानकारी के अनुसार, फक्कर महतो घाट पर कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. इसे लेकर रविवार की दोपहर में पीपा पुल घाट से सफेद बालू लाद कर नाव से गंगा नदी से फक्कर महतो घाट पर लाया जा रहा था. पांच ने तैर कर बचायी जान, सभी कासीमचक निवासी प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाव तेज हवा की चपेट में आने से गंगा नदी के बीच धारा में असंतुलित होकर पलट गयी. देखते ही देखते बालू लदी नाव गंगा नदी में डूब गयी. नाव पर सवार नाविक समेत सात लोग सवार थे. नाव डूबने से नाविक राजा साव और मजदूर भोला राय गंगा नदी में डूबने से लापता हो गये, जबकि चंदन कुमार, गुड्डू कुमार समेत पांच मजदूरों ने गंगा नदी में तैर कर अपनी जान बचायी. नाव पर सवार सभी कासीमचक पंचायत के रहने वाले हैं. फिलहाल एसडीआरएफ टीम द्वारा दो बोट के जरिये लापता लोगों की खोजबीन जारी है. प्रशासन ने बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं. पंचायत के सरपंच अनिल कुमार ने बताया कि हजमा टोली घाट के सामने बालू लदी नाव तेज आंधी में पलट गयी. घाट पर लापता नाविक राजा की पत्नी नीलम देवी, मां दशारी देवी और लापता भोला के परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया है. पुलिस ने बताया कि नाव के गंगा नदी में डूबने से दो लोग लापता हो गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mahesh Kumar

लेखक के बारे में

By Mahesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन