बोले CM नीतीश, इंटर में खराब रिजल्ट वाले करें ऑनलाइन आवेदन, एक महीने के अंदर आयेगा परिणाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2017 9:00 PM
पटना : बिहार में इंटरमीडिएट के खराब हुए रिजल्टसेजुड़ी खबरों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी गंभीरता से लिया है. मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने कहा कि जिन छात्रों का रिजल्ट खराब हुआ है वे ऑनलाइन आवेदन करें. उनकी उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कर एक महीने के अंदर रिजल्ट जारी किया जायेगा. साथ ही कंपार्टमेंटल परीक्षा का […]
पटना : बिहार में इंटरमीडिएट के खराब हुए रिजल्टसेजुड़ी खबरों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी गंभीरता से लिया है. मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने कहा कि जिन छात्रों का रिजल्ट खराब हुआ है वे ऑनलाइन आवेदन करें. उनकी उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कर एक महीने के अंदर रिजल्ट जारी किया जायेगा. साथ ही कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन भी जल्द से जल्द आयोजन किया जायेगा, ताकि जो परीक्षार्थी असफल हुए हैं उन्हें मौका दिया जा सके.
इंटर परीक्षा में खराब रिजल्ट को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा का ट्वीट, लिखा- बिहार की शिक्षा प्रणाली दोषी
मुख्यमंत्रीनीतीशकुमार ने शिक्षा विभाग को 10वीं-12वीं का रोडमैप तैयार करने के लिए एक्शन प्लान बनाने का निर्देश दिया है. 10वीं-12वीं की कक्षाओं में पढ़ाई को और मजबूत करें. इसके लिए अतिरिक्त संसाधनों की जरूरत होगी तो उसकी भी व्यवस्था की जायेगी. शिक्षा बहाली से लेकर अन्य संसाधनों को भी दुरुस्त करने को कहा गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि रिजल्ट का जो प्रतिशत कम आया है उसे चुनौती के रूप में लिया जाना चाहिए. इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी की उम्मीद नहीं है.
बिहार इंटर रिजल्ट : विलाप बंद कीजिये, सबक लीजिये
सीएमनीतीश ने कहा कि चुनौती से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उसे अवसर के रूप में लेना चाहिए. दो साल पहले कदाचार करते हुए एक फोटो वायरल हुई, जिससे बिहार की छवि धूमिल हुई. वहीं, पिछले साल कदाचार मुक्त परीक्षा का आयोजन हुआ, लेकिन रिजल्ट घोटाला सामने आया. इसमें जो लोग दोषी थे सभी पर कठोर कार्रवाई हुई. इस बार ऐसी कोई परीक्षा और उसके मूल्यांकन में कोई गड़बड़ी न हो, इस पर पूरा ध्यान रखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










