ePaper

लालू के बेटे और मंत्री तेज प्रताप के पेट्रोल पंप का लाइसेंस कैंसिल करने को नोटिस जारी

Updated at : 31 May 2017 4:44 PM (IST)
विज्ञापन
लालू के बेटे और मंत्री तेज प्रताप के पेट्रोल पंप का लाइसेंस कैंसिल करने को नोटिस जारी

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे एवं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री तेज प्रताप यादव के नाम सेपटना केबेउरके पास न्यू बायपास रोड के किनारे आवंटित पेट्रोलपंप के लाइसेंस को कैंसिल किया जायेगा. जानकारी के मुताबिक इसके लिए नोटिस जारी हो चुका है. सुशील मोदी ने लगाया थाये आरोपइससेपहले बिहार भाजपाकेवरिष्ठ नेताएवंपूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार […]

विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे एवं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री तेज प्रताप यादव के नाम सेपटना केबेउरके पास न्यू बायपास रोड के किनारे आवंटित पेट्रोलपंप के लाइसेंस को कैंसिल किया जायेगा. जानकारी के मुताबिक इसके लिए नोटिस जारी हो चुका है.

सुशील मोदी ने लगाया थाये आरोप
इससेपहले बिहार भाजपाकेवरिष्ठ नेताएवंपूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया था कि तेज प्रताप को 2011 में यहां बेउर के पास न्यू बाइपास रोड पर भारत पेट्रोलियम का एक पेट्रोल पंप आवंटित किया गयाहै. इसके लिए पहले तेल कंपनी के एक अधिकारी के साथ साठगांठ करके फर्जी कागजात तैयार किए गये. जब 2011 में पेट्रोल पंप के लिए एक साक्षात्कार के लिए पेश हुए तब उनके पास न्यू बाइपास रोड पर 43 डिसमिल भूमि नहीं थी.

सुमो ने इस मामले में की थी जांच की मांग
सुशील मोदी ने यह भी आरोप लगाया था कि एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड ने नौ जनवरी 2012 को इसी स्थान पर 136 डिसमिल भूमि तेज प्रताप के छोटे भाई और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को पेट्रोल पंप खोलने के लिए पट्टे पर दी. पट्टानामा के मुताबिक तेजस्वी इस भूमि को उपपट्टे पर नहीं दे सकते हैं.भाजपा नेतानेसवालउठातेहुए कहा था कि तेज प्रताप को पेट्रोल पंप कैसे आवंटित किया जा सकता है, जब न भूमि और ना ही भूमि का पट्टा उनके नाम पर था. उन्होंने इस मामलेमेंजांचकीमांग करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान से अनुरोध करने की बात कही थी. आज इस मामले में पेट्रोलपंप के लाइसेंस को रद करने का नोटिस जारी किया जा चुका है.

मोदी को भाई की कंपनी में हो रही मनी लॉन्ड्रिंग का नहीं है पता : लालू

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन