ePaper

लालू परिवार पर सुशील मोदी ने लगाया नया आरोप, जानिये क्या हैं मामला

Updated at : 29 May 2017 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
लालू परिवार पर सुशील मोदी ने लगाया नया आरोप, जानिये क्या हैं मामला

पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज लालू परिवार पर नया आरोप लगाया है. सुशील मोदी ने कहा है कि अपने मुख्यमंत्रित्व काल में राबड़ी देवी ने पद का दुरुपयोग कर एमएलए को-ऑपरेटिव की 10-10 लाख रुपये बाजार मूल्य की जमीन औने-पौने कीमत पर पूर्व मंत्री सुधा श्रीवास्तव […]

विज्ञापन

पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज लालू परिवार पर नया आरोप लगाया है. सुशील मोदी ने कहा है कि अपने मुख्यमंत्रित्व काल में राबड़ी देवी ने पद का दुरुपयोग कर एमएलए को-ऑपरेटिव की 10-10 लाख रुपये बाजार मूल्य की जमीन औने-पौने कीमत पर पूर्व मंत्री सुधा श्रीवास्तव और अब्दुल बारी सिद्दीकी से लिखवा लिया. उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात है कि 1992-93 में समिति से 5.59 डिसमिल जमीन 37 हजार रुपये में आवंटियों ने ली थी. इस जमीन को दस साल बाद भी राबड़ी देवी ने मात्र 37 हजार रुपये में ही लिखवा लिया.

केंद्र के साथ नीतीश सरकार पर RJD के वरिष्ठ नेता का बड़ा हमला

सुशील मोदी ने कहा कि आज उस जमीन की बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा होगी. उन्होंने कहा कि आखिर तेजप्रताप और तेजस्वी यादव में ऐसी कौन सी खासियत है कि रघुनाथ झा और कांति सिंह जहां उन्हें करोड़ों के जमीन-मकान गिफ्ट कर देते हैं. वहीं पूर्व मंत्री सुधा श्रीवास्तव और अब्दुल बारी सिद्दीकी अपनी लाखों की जमीन महज कुछ हजार में राबड़ी देवी को बेच दिया.

तेजस्वी यादव का ट्वीट, लिखा- दम है तो सुशील मोदी…

भाजपा नेता ने सवालिया लहजे में कहा कि लालू प्रसाद के करीबी एमएलए को-ऑपरेटिव के अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण यादव और सचिव भोला यादव ने अब तक आवंटियों की सूची सार्वजनिक कर यह क्यों नहीं बताया है कि किन आवंटियों को एक से अधिक प्लॉट आवंटित किये गये हैं. किसने आवासीय की जगह व्यावसायिक इस्तेमाल किया है. को-ऑपरेटिव के नियमों की धज्जी उड़ाई गयी है मगर उसे तत्काल भंग करने के बजाय सरकार गिरने के डर से मुख्यमंत्री अब तक क्यों चुप्पी साधे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन