ePaper

बिहार में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 3.30 बजे के बाद रहें सावधान !

Updated at : 25 May 2017 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 3.30 बजे के बाद रहें सावधान !

पटना : बिहार में गर्मी का प्रकोप जारी रहने के साथ ही पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है. इधर, गुरुवार को मौसम विभाग की ओर भारी बारिश, तेज हवा औरतूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. विभाग के मुताबिक दिन के 3.30 बजेके बाद सूबे के […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में गर्मी का प्रकोप जारी रहने के साथ ही पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है. इधर, गुरुवार को मौसम विभाग की ओर भारी बारिश, तेज हवा औरतूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. विभाग के मुताबिक दिन के 3.30 बजेके बाद सूबे के जमुई, बांका, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, जहानाबाद, वैशाली, भागलपुर और पटना मेंतेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. विभाग ने लोगों को सावधान रहने की हिदायत जारी की है. इससे पूर्व मौसम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिकबुधवारको सुबह 8.30 बजे तक पटना, भागलपुर एवं पूर्णिया में क्रमश: 0.6 मीमी, 11.8 मीमी एवं 0.4 मीमी तथा गया जिले में नाममात्र बारिश रिकार्ड की गयी. प्रदेश के इन जिलों मेंबुधवारको सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक बारिश नहीं हुई थी.

बिहार की राजधानी पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. गया जिला में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. भागलपुर जिले में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. पूर्णिया जिले में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

यह भी पढ़ें-
बिहार में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 24 घंटे रहें सावधान

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन