छपरा-हाजीपुर फोर लेन को हरिहरनाथ से जोड़ेगा नया रोड

Updated:
विज्ञापन
छपरा-हाजीपुर फोर लेन को हरिहरनाथ से जोड़ेगा नया रोड

पटना : दीघा-सोनपुर सड़क पुल के चालू होने के बाद आवागमन की सुविधा को लेकर हरिहरनाथ से छपरा-हाजीपुर फोर लेन की कनेक्टिविटी को लेकर नयी सड़क बनेगी. यह सड़क पूरी तरह से ग्रीन एलायनमेंट होगा. पुल निर्माण निगम द्वारा नयी सड़क का निर्माण किया जायेगा. नयी सड़क के बनने से आवागमन की सुविधा बढ़ेगी. जानकारों […]

विज्ञापन
पटना : दीघा-सोनपुर सड़क पुल के चालू होने के बाद आवागमन की सुविधा को लेकर हरिहरनाथ से छपरा-हाजीपुर फोर लेन की कनेक्टिविटी को लेकर नयी सड़क बनेगी. यह सड़क पूरी तरह से ग्रीन एलायनमेंट होगा. पुल निर्माण निगम द्वारा नयी सड़क का निर्माण किया जायेगा.
नयी सड़क के बनने से आवागमन की सुविधा बढ़ेगी. जानकारों के अनुसार हरिहरनाथ से छपरा-हाजीपुर नेशनल हाइवे 19 फोर लेन से जुड़ने के लिए साढ़े पांच किलोमीटर नयी सड़क बनेगी. नयी सड़क पूरी तरह से ग्रीन एलायनमेंट होगा. यानी मिट्टी भरकर नयी सड़क का निर्माण होगा. फोर लेन से सड़क को जोड़ने के लिए एक आरओबी का निर्माण होगा. पुल निर्माण निगम से मिली जानकारी के अनुसार दो साल में नयी सड़क का निर्माण होगा. फिलहाल दीघा-सोनपुर पुल के चालू होने पर हरिहरनाथ तक पहले फेज में सड़क तैयार कर कनेक्टिविटी दी जा रही है. हरिहरनाथ से आगे पथ प्रमंडल छपरा की सड़क से लोग आगे जायेंगे. इससे गोविंदगंज व तीन नंबर ढाला के पास सड़क जुड़ेगी.
छह सौ मीटर का बनेगा आरओबी
हरिहरनाथ से छपरा-हाजीपुर नेशनल हाइवे 19 फोर लेन से जोड़ने के लिए बीच में एक आरओबी का निर्माण होगा. छपरा-हाजीपुर रेल ट्रैक के ऊपर छह सौ मीटर का आरओबी बनेगा. पुल निर्माण निगम के सूत्र ने बताया कि नयी सड़क का निर्माण होने पर फोर लेन से जोड़ने के लिए आरओबी बनेगा. सूत्र ने बताया कि छपरा-हाजीपुर रेल लाइन फोर लेन से पहले गुजरती है. इसे पार करने के लिए आरओबी का निर्माण होना जरूरी है. सड़क सहित आरओबी के निर्माण पर लगभग 81 करोड़ खर्च होंगे. दो साल में ग्रीन एलायनमेंट को तैयार कर नयी सड़क व आरओबी का निर्माण पूरा होगा.
पहले फेज में बन रही हरिहरनाथ तक सड़क
पहले फेज में हरिहरनाथ तक सड़क तैयार हो रहा है. ढाई किलोमीटर सड़क तैयार कर उसे पथ प्रमंडल छपरा की सड़क में कनेक्टिविटी दी जायेगी. इसके लिए दीघा-सोनपुर पुल में सोनपुर साइड में एलिवेटेड रोड तैयार हो रहा है. दीघा-सोनपुर के 11 जून को चालू होने की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन