टेप प्रकरण : RJD सुप्रीमो के बचाव में उतरे शिवानंद, लालू से मिले अपर महाधिवक्ता!
पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव औरपूर्व सांसद शहाबुद्दीन की बातचीत का कथित ऑडियो टेप वायरल होने के बाद बिहार मेंसियायीबयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है. इसी कड़ी में लालू प्रसाद से मुलाकात करने के बाद बिहार के पूर्व मंत्री शिवानन्द तिवारी ने टेप प्रकरण पर उनका बचाव किया और कहा, बातचीत में दंगा […]
पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव औरपूर्व सांसद शहाबुद्दीन की बातचीत का कथित ऑडियो टेप वायरल होने के बाद बिहार मेंसियायीबयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है. इसी कड़ी में लालू प्रसाद से मुलाकात करने के बाद बिहार के पूर्व मंत्री शिवानन्द तिवारी ने टेप प्रकरण पर उनका बचाव किया और कहा, बातचीत में दंगा रुकवाने की बात हो रही थी. साथ ही शिवानन्द ने कहा कोई नेता अगर बिहार में कोई नेता ये कहे कि जेल से उन्हें फोन नहीं आता तो वह झूठा है. इन सबके बीच मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अपर महाधिवक्ता ने लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की है.इस दौरान टेपप्रकरणको लेकर दोनों के बीच बातचीत की संभावनाजतायीजारहीहै.
शहाबुद्दीन से कथित बातचीत का टेप मामला : ट्वीटर पर लालू समर्थक हुए सक्रिय, नीतीश से मिले JDU नेता
उधर, राजद विधायक रामानुज प्रसाद ने रविवार को आरोप लगाते हुए कहा कि लालू प्रसाद का फोन टेप हो रहा है, जो बेहद गंभीर मामला है. लालू की पार्टी के विधायक रामानुज ने कहा कि अब फोन पर बात करना सुरक्षित नहीं रहा है. विधायक ने इसे निजता पर हमला बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.
वहीं, राजद विधायक के इस बयान का जीतन राम मांझी की पार्टी हम ने भी समर्थन कर दिया है. हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने आरोप लगाया कि राजद ही नहीं, बल्कि विपक्षी दलों के नेताओं के टेलिफोन भी टेप किए जा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर उनके करीबी लोग टेलिफोन टेप करने में लगे हैं.
मालूम हो कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद व जेल में बंद राजद के बाहुबली नेता मो. शहाबुद्दीन की बातचीत का ऑडियो टेप एक टीवी चैनल ने जारी किया है. जिसको लेकर बिहार में सियासी घमासान मचा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










