बिहार : शराब मामले में पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष को महज 24 घंटे के अंदर मिली जमानत

पटना:बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल सिंह को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के महज 24 घंटे के अंदर जमानत मिल गयी. उनके साथ एक और उनके सहयोगी शमशेर खान को भी सिविल कोर्ट से जमानत मिल गयी है. इनके उपर नयी उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की […]
पटना:बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल सिंह को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के महज 24 घंटे के अंदर जमानत मिल गयी. उनके साथ एक और उनके सहयोगी शमशेर खान को भी सिविल कोर्ट से जमानत मिल गयी है. इनके उपर नयी उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
शराब के नशे में पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरफ्तार
गौर हो कि पटना स्थित लोदीपुर के न्यू पुलिस लाइन में बुधवार की देर रात शराब पीकर हंगामा कर रहे पुलिस मेंस एसोसिएशन केइनदोनोंनेताओं को गिरफ्तार किया गया था. बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस ने एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष निर्मल सिंह और संयुक्त महामंत्री शमशेर सिंह को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था. दोनों सहायक अवर निरीक्षक के पद पर हैं, लेकिन विभागीय सेवा में इनका योगदान नहीं रहता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










