ePaper

लालू ने पूछा - बताओ R.K मोदी तुम्हारा मौसा है या फूफा ? रिश्तेदारी की चादर लंबी होती है

Updated at : 24 Apr 2017 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
लालू ने पूछा - बताओ R.K मोदी तुम्हारा मौसा है या फूफा ? रिश्तेदारी की चादर लंबी होती है

पटना : बिहार में कथित मिट्टी और मॉल घोटाले को लेकर शुरू हुई सियासत अभी थमने का नाम नहीं ले रही है. इसी कड़ी में लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर बड़ा हमला बोला है. लालू प्रसाद ने सोमवार को ट्वीट करते हुए मोदी से पूछा […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में कथित मिट्टी और मॉल घोटाले को लेकर शुरू हुई सियासत अभी थमने का नाम नहीं ले रही है. इसी कड़ी में लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर बड़ा हमला बोला है. लालू प्रसाद ने सोमवार को ट्वीट करते हुए मोदी से पूछा है कि रिश्तेदार बताते हो, बताओ आर के मोदी तुम्हारा मौसा है या फूफा ? रिश्तेदारी की चादर लंबी होती है, सगे भाई को रिश्तेदार मत बनाओ. इससे पूर्व रविवार को लालू की ओर से राजद के प्रवक्ता मनोज झा ने सुशील मोदी पर हमला करते हुए कहा था कि सुशील मोदी ने भाई के जरिये अपने काले धन को सफेद बनाया है.

रविवार को संवाददाता सम्मेलन में मनोज झा ने सुशील मोदी के भाई पर कई गंभीर आरोप लगाये थे. उसके बाद, सुशील मोदी ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि वह किसी कंपनी ना तो साझीदार हैं और ना ही निदेशक हैं. सुशील मोदी लगातार लालू परिवार पर मिट्टी और मॉल घोटाले को लेकर हमला बोल रहे हैं. हाल में सुशील मोदी ने लालू परिवार द्वारा दिल्ली में 115 रुपये की अवैध बेनामी संपत्ति दिल्ली में जमा करने का आरोप लगाया था.

यह भी पढ़ें-

लालू के नेता भी उतरे मैदान में, कहा- सुशील कुमार मोदी के सगे भाई कैसे बने हजारों करोड़ के मालिक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन