ePaper

लालू परिवार को बड़ी राहत, कथित मिट्टी और मॉल घोटाले में बिहार सरकार ने दिया क्लीन चिट

Updated at : 22 Apr 2017 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
लालू परिवार को बड़ी राहत, कथित मिट्टी और मॉल घोटाले में बिहार सरकार ने दिया क्लीन चिट

पटना : बिहार में हुए कथित मिट्टी घोटाला मामलेकीजांच में राज्य सरकार ने लालू परिवार को क्लीन चिट दे दी है. बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार ने कथित मिट्टी और मॉल घोटाले को लेकर लालू परिवार पर आरोप लगाया था. उसके बाद बिहार सरकार ने इसकी जांच शुरू की थी. […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में हुए कथित मिट्टी घोटाला मामलेकीजांच में राज्य सरकार ने लालू परिवार को क्लीन चिट दे दी है. बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार ने कथित मिट्टी और मॉल घोटाले को लेकर लालू परिवार पर आरोप लगाया था. उसके बाद बिहार सरकार ने इसकी जांच शुरू की थी. सरकार ने इस मामले की पूरी जांच करायी और पाया कि बिहार में मिट्टी का कोई घोटाला नहीं हुआ है. राज्य के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी दी है कि मिट्टी घोटाला नहीं हुआ है. अंजनी कुमार सिंह के इस बयान के बाद राजद नेताओं ने बीजेपी नेता सुशील मोदी से माफी की मांग की है. बताया जा रहा है कि लालू परिवार ने सरकार की जांच रिपोर्ट के बाद राहत की सांस ली है.

पटना में एक मॉल की मिट्टी को पटना के चिड़ियाघर में लगाने को लेकर लालू परिवार पर आरोप लगे थे. इस मामले के सामने आने के बाद सुशील मोदी ने लालू परिवार पर अवैध तरीके से 750 करोड़ रुपये बेनामी संपत्ति जमा करने का आरोप लगाया था. उसके बाद राज्य सरकार ने इस मामले की अपने स्तर से जांच की थी.

यह भी पढ़ें-

लालू की कथित बेनामी संपत्ति पर सुशील मोदी का बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन