बिहार में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 24 घंटे रहें सावधान

Published at :20 Apr 2017 9:55 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 24 घंटे रहें सावधान

पटना : बिहार में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में आंधी, तूफान और बारिश के साथ ओला गिरने की संभावना जतायी है. विभाग ने लोगों को सचेत करते हुए जानकारी दी है कि सूबे के सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में मौसम का रुख खतरनाक […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में आंधी, तूफान और बारिश के साथ ओला गिरने की संभावना जतायी है. विभाग ने लोगों को सचेत करते हुए जानकारी दी है कि सूबे के सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में मौसम का रुख खतरनाक हो सकता है. वहीं अगले 24 घंटे के दौरान गरज के साथ बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना भी है.

इससे पूर्व बुधवार को गर्मी का प्रकोप जारी रहने के साथ प्रदेश में गया जिला में सबसे अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गयाथा. पटना स्थित मौसम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश में बुधवार को गया जिला में सबसे अधिक तापमान 41.6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रिकार्ड किया गया. जबकि, प्रदेश की राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री रिकार्ड किया गया था. बिहार के अन्य प्रमुख जिलों भागलपुर और पूर्णिया में अधिकतम तापमान क्रमश: 36.5 और 32.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27.0 और 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था. बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाके में एक अथवा दो स्थानों हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ आमतौर पर मौसम शुष्क रहा.

यह भी पढ़ें-

बिहार में गर्मी का प्रकोप जारी, गया में पारा पहुंचा 41.6 डिग्री

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन