दिल्ली नगर निगम चुनाव में जदयू ने लगाया जोर

पटना : दिल्ली नगर निगम चुनाव में प्रचार के अाखिरी दौर में जदयू ने पूरी ताकत लगायी है. राष्ट्रीय महासचिव सांसद आरसीपी सिंह के नेतृत्व में पार्टी के नेता विभिन्न इलाकों में घुम-घुम कर जदयू उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं. 21 अप्रैल को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. शालीमार बाग के […]
पटना : दिल्ली नगर निगम चुनाव में प्रचार के अाखिरी दौर में जदयू ने पूरी ताकत लगायी है. राष्ट्रीय महासचिव सांसद आरसीपी सिंह के नेतृत्व में पार्टी के नेता विभिन्न इलाकों में घुम-घुम कर जदयू उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं. 21 अप्रैल को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. शालीमार बाग के वार्ड संख्या 63 के जदयू उम्मीदवार मनोज कुमार निगम के पक्ष में बुधवार को जैन समाज के नेताओं ने बैठक की जैनियों के नेता मुकेश और मोहन जैन ने कहा कि उनका समाज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कायल है.
पार्टी विधान पार्षद प्रो रणवीर नंदन और राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव छोटू सिंह के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं ने वार्ड संख्या 63 में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा और ई. राघव धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकार्ताओं ने दिल्ली नगर निगम के विभिन्न वार्डों में जाकर जदयू उम्मीदवारों के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










