लालू और नीतीश के आरक्षण विरोधी चेहरे को करेंगे उजागर : मंगल
Updated at : 19 Apr 2017 6:57 AM (IST)
विज्ञापन

पटना. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा है कि आरक्षण की बात करने वाले लालू प्रसाद और नीतीश कुमार पिछड़ा आरक्षण के विरोधी हैं. पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को कौन कहे आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के भी घोर विरोधी हैं. भाजपा लालू-नीतीश के इस पिछड़ा-अति पिछड़ा विरोधी चेहरे […]
विज्ञापन
पटना. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा है कि आरक्षण की बात करने वाले लालू प्रसाद और नीतीश कुमार पिछड़ा आरक्षण के विरोधी हैं. पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को कौन कहे आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के भी घोर विरोधी हैं. भाजपा लालू-नीतीश के इस पिछड़ा-अति पिछड़ा विरोधी चेहरे को गांव-गांव में सभा करके बेनकाब करेगी. पांडेय ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने पिछड़े वर्गों के आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया ही नहीं. उन्होंने कहा कि चेहरे को उजागर करने के लिए पार्टी बूथ स्तर तक सभा-चौपाल कर उनकी असलियत को उजागर करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




