ePaper

VIDEO : तेज प्रताप यादव टीका चंदन लगाये जिम में कर रहे हैं वर्क आउट

Updated at : 14 Apr 2017 11:13 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : तेज प्रताप यादव टीका चंदन लगाये जिम में कर रहे हैं वर्क आउट

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े पुत्र और स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव आए दिन मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं. इसी क्रम में एक बार फिर तेज प्रताप ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर जिम में पसीना बहाते हुए एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब देखा जा […]

विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े पुत्र और स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव आए दिन मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं. इसी क्रम में एक बार फिर तेज प्रताप ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर जिम में पसीना बहाते हुए एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. वीडियो में तेज प्रताप जिम में टी शर्ट पहनकर टीका लगाये हुए हैं. तेज प्रताप जिम में कसरत कर रहे हैं. सियासी हलकों में चर्चा का बाजार गरम हैं कि तेज प्रताप चूकी बिहार के स्वास्थ्य मंत्री है, इसलिए उनका यह वीडियो काफी महत्वपूर्ण है. यह वीडियो लोगों में जागरूकता फैलाने का काम करेगा.

https://www.instagram.com/p/BS0KHwUhQBo/

तेज प्रताप आये दिन सोशल मीडिया में छाये रहते हैं. इससे पूर्व तेज प्रताप का जलेबी बनाते हुए वीडियो, बांसुरी बजाते हुए वीडियो और पिज्जा हट में जाकर पिज्जा बनते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन