लालू ने बियर फैक्टरी खुलवाने के एवज में ली करोड़ों की जमीन : सुमो

पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने लालू परिवार पर फिर नया आरोप लगाया है. मंगलवार को उन्होेंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि लालू प्रसाद काम कराने के एवज में लोगों से जमीन लेते हैं.उन्होेंने कहा कि बिहटा में बियर फैक्टरी खुलवाने में मदद के एवज में कत्याल परिवार से […]
पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने लालू परिवार पर फिर नया आरोप लगाया है. मंगलवार को उन्होेंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि लालू प्रसाद काम कराने के एवज में लोगों से जमीन लेते हैं.उन्होेंने कहा कि बिहटा में बियर फैक्टरी खुलवाने में मदद के एवज में कत्याल परिवार से करोड़ों की जमीन ले ली. मोदी मंगलवार को जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे. मोदी ने अपने आरोप से संबंधित कागजात भी पत्रकारों के दिया. मोदी ने कहा कि राबड़ी सरकार के कार्यकाल (2000-2005) के दौरान ओम प्रकाश कत्याल एवं अमित कत्याल की कंपनी आइसबर्ग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लि ने बिहटा में शराब की फैक्टरी लगायी. 28 सितंबर, 2006 को एके इन्फोसिस्टम प्रा लि नाम की कंपनी गठित हुई जिसमें अमित कत्याल एवं उनके भाई राजेश कत्याल एवं अन्य निदेशक थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




