बिहार में बदला मौसम का मिजाज : पटना में शाम को हल्की फुहार, भोजपुर में बारिश के साथ गिरे ओले

Published at :07 Apr 2017 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में बदला मौसम का मिजाज : पटना में शाम को हल्की फुहार, भोजपुर में बारिश के साथ गिरे ओले

पटना : बिहारके पटना में लोकल थंडर स्टॉर्म के कारण शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई. यहां सुबह में आसमान साफ था और पूर्वी हवा 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी. दोपहर में धूप की तपन से लोगों को परेशानी भी हुई. वहीं शाम में मौसम ने माहौल को बेहतर कर दिया. […]

विज्ञापन

पटना : बिहारके पटना में लोकल थंडर स्टॉर्म के कारण शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई. यहां सुबह में आसमान साफ था और पूर्वी हवा 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी. दोपहर में धूप की तपन से लोगों को परेशानी भी हुई. वहीं शाम में मौसम ने माहौल को बेहतर कर दिया. उधर, भोजपुर में शुक्रवार की शाम अचानक मौसम ने रुख बदला और आसमान से बर्फ के बड़े-बड़े गोले बरसने लगे.

मौसम विज्ञान केंद्र की मानें, तो झारखंड से सटे पश्चिम बंगाल में बादलों का जमावड़ा लगा हुआ है और सिस्टम मजबूती से बिहार की ओर बढ़ रहा है. इस कारण शनिवार को प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी इलाकों सहित पटना में भी बारिश की संभावना बन रही है. वहीं, शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावे गया का 40.6, भागलपुर का 37.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा पहुंचा था. जबकि, बिहार के पश्चिम, मध्य और पूर्वी इलाकों में अब भी तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है.

भोजपुर में ओले की हुई बारिश
आरा. भोजपुर जिले में शुक्रवार की शाम आसमान से बर्फ के बड़े- बड़े गोले बरसने लगे. इससे चारों तरफ अफरातफरी मच गयी. बड़ी बात यह रही की पानी की दो-चार बूंदे ही टपक रही थीं और ओले की बारिश हो रही थी. ओलों की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये तो कई वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गये. गोपाली चौक पर ओले की चपेट में आने से घोड़ा गिर गया, जिसकी वजह से टमटम पलट गया. इससे टमटम सवार भी जख्मी हो गया. स्थिति यह थी कि शुरू में आसमान से 200 से 250 ग्राम तक के बर्फ के गोले गिर रहे थे.

शाम के लगभग छह बजे अचानक मौसम का रुख बदलने लगा. आसमान में काले बादल छा गये और तेज आंधी चलने लगी. अभी आसमान से पानी की दो-चार बूंदे गिरी ही थी कि बर्फ के बड़े-बड़े गोले बरसने लगे. जब तक लोग कुछ समझ पाते ओलों की बरसात होने लगी और सड़क पर भगदड़ मच गयी. ओले गिरने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है.

क्यों बदल रहा मौसम
बिहार के सभी पड़ोसी राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. असम होते हुए बंगाल, झारखंड की ओर से बादल बिहार की ओर आ रहे हैं. लगातार पूर्वी हवा चल रही है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के पूर्वी और मध्य इलाकों में बारिश को लेकर चेतावनी भी जारी की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन