यूपी में किसानों की कर्ज माफी को मीसा भारती ने बताया जुमला, गौ रक्षा पर भी उठाये सवाल

Published at :05 Apr 2017 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी में किसानों की कर्ज माफी को मीसा भारती ने बताया जुमला, गौ रक्षा पर भी उठाये सवाल

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पुत्री और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने एक बार फिर से भाजपा पर निशाना साधा है. सांसद मीसा भारती ने अाज एक के बाद एक तीन ट्वीट कर भाजपा से कई सवाल पूछे है. मीसा भारती ने जहां एक ओर यूपी में किसानों की कर्ज माफी को […]

विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पुत्री और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने एक बार फिर से भाजपा पर निशाना साधा है. सांसद मीसा भारती ने अाज एक के बाद एक तीन ट्वीट कर भाजपा से कई सवाल पूछे है. मीसा भारती ने जहां एक ओर यूपी में किसानों की कर्ज माफी को जुमला बताया.वहीं गो रक्षा पर भी सवाल पूछा है.

मीसा भारती ने भाजपा पर निशाना साधते हुए अपने एक ट्वीटमेंलिखा है कि 2.15 करोड़ किसानों के लिए 36,359 करोड़ की कर्ज माफी. प्रति किसान औसतन सिर्फ 17 हजार की कर्ज माफी. एक बार फिर चुनाव पश्चात भाजपाई जुमला.

सांसद मीसा भारतीनेअपने एक अन्य ट्वीट में राजस्थान के अलवर में पांच लोगों द्वारा गौरक्षा के नाम पर एक व्यक्ति की हत्या की खबर पर लिखा है कि भाजपा को बधाई हो. भारत को पाकिस्तान बना रहे हो. पहले प्रोपगेंडा फैला रहे हैं, फिर हुड़दंगियों को बढ़ावा दे रहे हैं और तब ‘कार्रवाई’ कर रहे हैं. मीसा ने आगे लिखा कि दोनों साइड से है. ये HM हैं. पूरे कागजात के साथ, पालने के लिए भी गाय खरीदी जाए, तो मजहब देख, तस्करी मान कर मार दिया जाएगा.

मीसा भारती ने एक अन्य ट्वीट जम्मू-कश्मीर को लेकर किया है. जिसमें उन्होंने स्थानीय क्रिकेट टीम द्वारा पाकिस्तानी राष्ट्रगान बजाये जाने और पाकिस्तानी क्रिकेट की जर्सी पहने जाने पर ट्वीट करते हुए लिखा कि यहां भाजपा-पीडीपी गठबंधन की सरकार रहते हुए पाकिस्तानी राष्ट्रगान बजाया गया, पाकिस्‍तान के समर्थन में नारे लगाये गये, आइएसआइएस और पाकिस्तानी झंडा फहाराया जाता है. यह सब जानते हुए पीएमओ खामोश है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन