बजट सत्र :आर्सेनिक-फ्लोराइड युक्त टोलों को शुद्ध पेयजल

पटना : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण (पीएचइडी) मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने बताया कि राज्य के 13 जिले आर्सेनिक व 11 जिले फ्लोराइड प्रभावित है. आर्सेनिक व फ्लोराइड प्रभावित जिलों में गुणवत्तापूर्ण जलापूर्ति के लिए सरकार द्वारा व्यवस्था की जा रही है. पीएचइडी मंत्री गुरुवार को विधानसभा में भाई विरेंद्र के अल्पसूचित प्रश्न का जवाब दे रहे […]
पटना : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण (पीएचइडी) मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने बताया कि राज्य के 13 जिले आर्सेनिक व 11 जिले फ्लोराइड प्रभावित है. आर्सेनिक व फ्लोराइड प्रभावित जिलों में गुणवत्तापूर्ण जलापूर्ति के लिए सरकार द्वारा व्यवस्था की जा रही है. पीएचइडी मंत्री गुरुवार को विधानसभा में भाई विरेंद्र के अल्पसूचित प्रश्न का जवाब दे रहे थे. उन्होंने बताया कि राज्य के बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, सारण, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर और लखीसराय जिले के 961 बसावटों के भूगर्भीय जल में आर्सेनिक की मात्रा पेयजल के निर्धारित सीमा से अधिक है. आर्सेनिक प्रभावित बसावटों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए 117 मिनी जलापूर्ति योजना ट्रीटमेंट यूनिट के साथ चालू की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










