Crime/Patna : जुआ पर विवाद, भतीजे ने चाचा को चाकुओं से गोदा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Updated at : 28 Mar 2017 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
Crime/Patna : जुआ पर विवाद, भतीजे ने चाचा को चाकुओं से गोदा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

पटना : बिहार में पटना के पीरबहाेर थाना क्षेत्र के भंवर पोखर में सोमवार की सुबह जुआ खेल रहे चाचा-भतीजे में पहले मारपीट हुई और फिर भतीजे ने अपने चाचा मुन्ना राय (38) पर चाकू से हमला कर दिया. घटना के दौरान जुआ अड्डे पर मौजूद लोग भाग खड़े हुए. वहीं खून से लतपत मुन्ना […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में पटना के पीरबहाेर थाना क्षेत्र के भंवर पोखर में सोमवार की सुबह जुआ खेल रहे चाचा-भतीजे में पहले मारपीट हुई और फिर भतीजे ने अपने चाचा मुन्ना राय (38) पर चाकू से हमला कर दिया. घटना के दौरान जुआ अड्डे पर मौजूद लोग भाग खड़े हुए. वहीं खून से लतपत मुन्ना को पीएमसीएच में भरती कराया गया. इलाज के दौरान पुलिस ने मुन्ना का बयान लिया. जिसमें उसने अपने भतीजे विकास समेत छह लोगों का नाम बताया. पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. कुछ देर तक चले इलाज के बाद मुन्ना ने दम तोड़ दिया. वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि चार अन्य फरार चल रहे हैं.

दरअसल, भंवरपोखर के रहने वाला मुन्ना, पान गुमटी के पास जुआ खेलने गया था. इस दौरान मुन्ना, उसका भतीजा विकास, ददन, पवन, मोहन, विक्की, बल्लू भी उसके साथ जुआ खेल रहे थे. खेल के दौरान पहले मोहन से मुन्ना का विवाद हुआ. पुलिस के मुताबिक मोहन से उसकी पहले से रंजीश भी चल रही थी. लेकिन जब बहस हुआ तो सभी ने समझा-बुझा कर मामला शांत करा दिया. थोड़ी देर बाद मुन्ना का उसके भतीजे विकास से भी विवाद हो गया. दोनों में गाली-गलौज हुआ. इस दौरान मुन्ना ने विकास को थप्पड़ मार दिया.

इस पर विकास गुस्से में घर गया और चाकू लेकर आया. उसने अचानक मुन्ना पर हमला कर दिया. उसके पेट में कई चाकू मार दिया. वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और सभी वहां से भाग गये. लोगों ने पुलिस को सूचना दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मुन्ना को पीएमसीएच अस्पताल में भरती कराया. इलाज के दौरान उसने पुलिस को अपना बयान दिया. जिसमें छह लोगों का नाम बताया. पुलिस ने सभी छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज की है. पुलिस ने छापेमारी कर मोहन और विक्की को गिरफ्तार किया है. बाकी की तलाश चल रही है.

विवाहिताकी गला घोंट कर हत्या
नौबतपुर (आससे) : बेटी के जन्म लेने और दहेज के लिये एक नवविवाहिता की गला घोंट कर हत्या कर दी गयी. घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के चैनपुरा में रविवार के देर रात की है. सोमवार की सुबह सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को जब्त कर थाने ले आयी. इस बाबत मृतका जानकी देवी के भाई बिक्रम थाना क्षेत्र के महजपुरा निवासी गजेंद्र कुमार की लिखित शिकायत पर मृतका के पति नीरज कुमार, ससुर रामप्रवेश सिंह, सास, ननद मंजू और संजू तथा चचेरे भाई टुट्टु सभी को नामजद किया गया है.

आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिये दानापुर भेजा है. दर्ज प्राथमिकी में गजेंद्र ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी 16 अप्रैल 2016 को चैनपुरा निवासी के यहां की थी. शुरू के दिनों में पति समेत सभी परिजनों का व्यवहार ठीक-ठाक रहा, लेकिन बच्ची के जन्म लेने के बाद उन लोगों का व्यवहार बदल गया. बराबर उसकी बहन को प्रताड़ना दी जाती रही. दहेज की भी मांग की गयी. इसके लिये भी कई बार जानकी को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. समझाने और पंचायती के बाद किसी तरह उसे रखा गया.

इसके बाद भी प्रायः मारपीट की जाती रही और बीती रात नामजदों ने जानकी की गला घोंट कर हत्या कर दी. बहरहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन