पटना हाइकोर्ट ने लगायी जदयू विधायक मेवालाल की गिरफ्तारी पर रोक

पटना : बिहार कृषि विश्वविद्यालय में हुए फर्जी नियुक्ति घोटाले के आरोपी जदयू विधायक मेवालाल की गिरफ्तार पर हाइकोर्ट ने रोक लगा दी है. हाइकोर्ट से मेवालाल चौधरी को बड़ी राहत मिली है. मेवालाल कृषि विवि में फर्जी नियुक्ति कराने का आरोप है. मेवालाल के मसले को लेकर विधानमंडल में विपक्ष भी सरकार पर लगातार […]
पटना : बिहार कृषि विश्वविद्यालय में हुए फर्जी नियुक्ति घोटाले के आरोपी जदयू विधायक मेवालाल की गिरफ्तार पर हाइकोर्ट ने रोक लगा दी है. हाइकोर्ट से मेवालाल चौधरी को बड़ी राहत मिली है. मेवालाल कृषि विवि में फर्जी नियुक्ति कराने का आरोप है. मेवालाल के मसले को लेकर विधानमंडल में विपक्ष भी सरकार पर लगातार हमला बोलता रहा है. मेवालाल की सदन से अनुपस्थिति को लेकर 18 मार्च शनिवार को विधानसभा में अल्पसूचित प्रश्न आया. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने अल्पसूचित प्रश्न के लिए उनका नाम पुकारा.
उस दिन सदन से कोई आवाज नहीं आयी. इस पर अध्यक्ष ने सदस्य के अनुपस्थित कहने के साथ तारांकित प्रश्न के लिए सदस्यों का नाम पुकारना शुरू कर दिया. सदस्य गुलजार देवी का तारांकित प्रश्न का उत्तर मिलने के बाद विरोधी दल के नेता प्रेम कुमार द्वारा फिर से मेवालाल चौधरी के सवाल को लेकर आसन से जानकारी मांगी. पूछा मेवालाल चौधरी कहां हैं. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कहीं उनको बचाने की कोशिश तो नहीं कर रही है. मालूम हो कि मेवालाल चौधरी सबौर कृषि विवि में नियुक्ति घोटाला में नाम आने के बादसे सदन से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




