जहानाबाद जेल ब्रेक का आरोपित खतरनाक माओवादी गिरफ्तार
Updated at : 21 Mar 2017 7:08 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : नक्सलवादी संगठन से जुड़े और जहानाबाद जेल ब्रेक कांड का आरोपित वाल्मीकि पासवान को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके साथ दो गुर्गे भी पकड़े गये हैं. तीनों को रानी तालाब थाना क्षेत्र के कनपा पुल के पास से पकड़ा गया. उनके पास से एक दोनाली बंदूक, तीन गोली, तीन मोबाइल […]
विज्ञापन
पटना : नक्सलवादी संगठन से जुड़े और जहानाबाद जेल ब्रेक कांड का आरोपित वाल्मीकि पासवान को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके साथ दो गुर्गे भी पकड़े गये हैं. तीनों को रानी तालाब थाना क्षेत्र के कनपा पुल के पास से पकड़ा गया. उनके पास से एक दोनाली बंदूक, तीन गोली, तीन मोबाइल फोन व एक बाइक बरामद किये गये हैं. बाइक पर झारखंड का नंबर है.
वाल्मीकि पासवान, निवासी विक्रमगंज, शंकर पासवान, निवासी बिहटा, अखिलेश शर्मा निवासी बिहटा शामिल हैं. 26 नवंबर, 2005 में जहानाबाद जेल ब्रेक कांड हुआ था, जिसमें वाल्मीकि आरोपित था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




