ePaper

लालू व मोदी के बीच हुई ट्वीट जंग : कान छिदवा लो, सिर छिलवा लो वेश बदल लो, शायद भला हो जाये

Updated at : 20 Mar 2017 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
लालू व मोदी के बीच हुई ट्वीट जंग : कान छिदवा लो, सिर छिलवा लो वेश बदल लो, शायद भला हो जाये

पटना. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के पहले भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी और राजद प्रमुख के बीच रविवार को ट्वीट जंग हुआ. भाजपा नेता ने राजद प्रमुख को ट्वीट किया तो ठीक आधे घंटे के बाद लालू प्रसाद का करारा जवाब आया. इन दोनों के बीच चले ट्वीट जंग पर […]

विज्ञापन
पटना. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के पहले भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी और राजद प्रमुख के बीच रविवार को ट्वीट जंग हुआ. भाजपा नेता ने राजद प्रमुख को ट्वीट किया तो ठीक आधे घंटे के बाद लालू प्रसाद का करारा जवाब आया. इन दोनों के बीच चले ट्वीट जंग पर दर्जनों ने रिट्विट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दी. उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी के ठीक पहले भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने दोपहर 1.57 बजे लालू प्रसाद को ट्वीट किया. राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने दोपहर 2.28 बजे सुशील कुमार मोदी को जवाब दिया.

लालू प्रसाद ने लिखा कि तुम भी कान छिदवा लो, सिर छिलवा लो, वेश बदल लो. शायद तुम्हारा कुछ भला हो जाये. ज्यादा दुखी मत होना. इ लोग तुम्हें शपथग्रहण में भी नहीं बुलाया. दोनों के इस ट्वीट पर सैकड़ों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है.
योगी के सीएम बनने से लालू इतने सदमे में हैं कि क्या गाली दें समझ नहीं आ रहा है
@ सुशील मोदी, भाजपा नेता
तुम भी कान छिदवा लो, सिर छिलवा लो, वेश बदल लो. शायद तुम्हारा कुछ भला हो जाये. ज्यादा दुःखी मत होना, ई लोग तुम्हें शपथ ग्रहण में भी नहीं बुलाया
@ लालू प्रसाद, राजद प्रमुख
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन