IAS अधिकारियों का विरोध व राजभवन मार्च मामला, कारण बताओ नोटिस जारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2017 7:54 PM
पटना : बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आइएएस अधिकारी सुधीर कुमार की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे आइएएस अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक आंदोलन करने वाले अधिकारियों और राजभवन के सामने प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. […]
पटना : बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आइएएस अधिकारी सुधीर कुमार की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे आइएएस अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक आंदोलन करने वाले अधिकारियों और राजभवन के सामने प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. सरकार की ओर से जारी नोटिस में पूछा गया है कि बिना छुट्टी के वे राजभवन कैसे पहुंचे ?
वहीं दूसरी ओर कई आइएएस अधिकारियों ने कार्रवाई को देखते हुए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का मन बना लिया है. जानकारी के मुताबिक कई आइएएस अधिकारियों ने आवेदन दिया है, जिसमें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बुलाने की मांग की गयी है. गौरतलब हो कि सुधीर कुमार की गिरफ्तारी के बाद आइएएस अधिकारियों ने बिहार सरकार के इस फैसले के खिलाफ राजभवन मार्च किया था और अपनी एकजुटता दिखायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










