ePaper

बिहार : सभापति पद पर भाजपा ने किया दावा, राबड़ी बोलीं यह मंजूर नहीं

Updated at : 16 Mar 2017 12:31 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : सभापति पद पर भाजपा ने किया दावा, राबड़ी बोलीं यह मंजूर नहीं

पटना : बिहार विधान परिषद के सभापति पद को लेकर एक बार फिर भाजपा ने अपना दावा ठोक दिया है. विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रेम कुमार ने कहा है कि सदन को फिर से अवधेश नारायण सिंह को सभापति चुनना चाहिए. वहीं, सत्ताधारी महागंठबंधन के प्रमुख सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल की नेता राबड़ी देवी […]

विज्ञापन

पटना : बिहार विधान परिषद के सभापति पद को लेकर एक बार फिर भाजपा ने अपना दावा ठोक दिया है. विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रेम कुमार ने कहा है कि सदन को फिर से अवधेश नारायण सिंह को सभापति चुनना चाहिए. वहीं, सत्ताधारी महागंठबंधन के प्रमुख सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल की नेता राबड़ी देवी ने कहा है कि राजद के कोटे से किसी व्यक्ति को सभापति चुना जाना चाहिए. उन्होंने कहा है कि सभापति के पद पर उन्हें व उनकी पार्टी को अवधेश नारायण सिंह मंजूर नहीं हैं. वहीं, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि सभापति पद का फैसला महागंठबंधन के नेता करेंगे.

उल्लेखनीय है कि विधान परिषद चुनाव में गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के अवधेश नारायण सिंह ने चुनाव लड़ा है और मतगणना जारी है. वे मतगणना में सबसे आगे चल रहे हैं, इस कारण यह माना जा रहा है कि उनकी जीत तय है.

उल्लेखनीय है कि अवधेश नारायण सिंह वर्तमान में विधान परिषद के सभापति हैं और उनका चयन भाजपा के कोटे से हुआ था. कहा जाता है कि मुख्यमंत्री व जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार भी उन्हें पसंद करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन