बिहार में एक अप्रैल से महंगी हो सकती है जमीन व फ्लैट की रजिस्ट्री

पटना : बिहार में एक अप्रैल से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री महंगी हो सकती है. निबंधन विभाग नये वित्तीय वर्ष से मिनिमम वैल्यू रेट (एमवीआर) में बढ़ोतरी पर विचार कर रहा है. बुधवार को विभाग की ओर से सभी नौ प्रमंडलों के सहायक निबंधक व महानिरीक्षक की बैठक बुलायी गयी. इसमें वित्तीय वर्ष 2016-17 में राजस्व […]
पटना : बिहार में एक अप्रैल से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री महंगी हो सकती है. निबंधन विभाग नये वित्तीय वर्ष से मिनिमम वैल्यू रेट (एमवीआर) में बढ़ोतरी पर विचार कर रहा है. बुधवार को विभाग की ओर से सभी नौ प्रमंडलों के सहायक निबंधक व महानिरीक्षक की बैठक बुलायी गयी. इसमें वित्तीय वर्ष 2016-17 में राजस्व में आयी कमी पर चिंता जतायी गयी. साथ ही नयी सर्किल रेट लागू करने को लेकर जल्द समीक्षा बैठक बुलाने का निर्देश दिया गया.
इसमें वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए एमवीआर में बढ़ोतरी को लेेकर जिलों से रिपोर्ट मांगी गयी है. इससे पहले फरवरी, 2016 में एमवीआर में 25प्रतिशत तक वृद्धि की गयी थी, लेकिन ग्रामीण इलाकों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी. वर्ष 2014 व 2015 में भी एमवीआर में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी. मालूम हो एमवीआर के आधार पर ही संबंधित इलाके की जमीन या फ्लैट की रजिस्ट्री पर शुल्क लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










