ePaper

लालू बोले, मैं चुनाव का डॉक्टर, बीजेपी कम्पाउंडर-अमित शाह ड्रेसर

Updated at : 02 Mar 2017 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
लालू बोले, मैं चुनाव का डॉक्टर, बीजेपी कम्पाउंडर-अमित शाह ड्रेसर

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने यूपी चुनाव के मद्देनजर ट्वीट कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. लालू प्रसाद नेअपनेताजा ट्वीट मेंएकओर जहां खुद को चुनावी डॉक्टरबतायाहै. वहीं भाजपा काे कम्पाउंडर और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को ड्रेसर बताया है. साथ ही उन्होंने कहा कि ये सब आशाराम के चेले […]

विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने यूपी चुनाव के मद्देनजर ट्वीट कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. लालू प्रसाद नेअपनेताजा ट्वीट मेंएकओर जहां खुद को चुनावी डॉक्टरबतायाहै. वहीं भाजपा काे कम्पाउंडर और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को ड्रेसर बताया है. साथ ही उन्होंने कहा कि ये सब आशाराम के चेले चपाटे हैं. यूपी में सपा गठबंधन बहुमत से जीत रहा है. भाजपा यहां भी क्लीन बोल्ड होगी.

लालू यादव नेअपनेएक और ट्वीटमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए गैस के बढ़े हुए दाम पर पीएम मोदी का मजाक उड़ाया है. लालू ने ट्वीटमेंलिखा है कि ‘भैंयो औ बैंनो, भैंयो और बैंनो. आपकी जेब पर डाका डाल दिया. गैस का दाम फिर 86.50रुपया बढ़ा दिया. भारत माता की जय. मितरों चलो ठोंको ताली.’

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव फिलहाल यूपी में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए सपा-कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं.इससेपहले उन्होंने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा था कि उनका सीना 56 इंच का नहीं 32 इंच का है. साथ ही राजद सुप्रीमो ने कहा था कि पीएम मोदी भारत के ट्रंप हैंऔर अमेरिका के ट्रंप और मोदी दोनों जुड़वा भाई हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन