CM नीतीश कुमार का 65वां जन्मदिन आज, PM मोदी ने दी बधाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Mar 2017 10:54 AM
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सुबह फोन कर सीएम नीतीश को जन्मदिन की बधाई दी. नीतीश कुमार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद तथा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सहित अनेक लोगों ने बधाई दी. वहीं […]
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सुबह फोन कर सीएम नीतीश को जन्मदिन की बधाई दी. नीतीश कुमार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद तथा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सहित अनेक लोगों ने बधाई दी. वहीं नीतीश कुमार कोराज्य के सभी मंत्रियों ने भी जन्मदिन की बधाई दी.
Spoke to Shri @NitishKumar & wished him on his birthday. May he be blessed with a long life filled with good health.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2017
पीएम मोदी ने जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट भी किया, उन्होंने अपने ट्वीट में नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की. नीतीश कुमार के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भी फोन कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. साथ ही रामविलास पासवान ने भी ट्वीट कर सीएम को बधाई देते हुए लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आप स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हो!
वहीं आज सुबह से सीएम नीतीश को जन्मदिन की बधाई देनेवालों का तांता लगा हुआ है, नीतीश कुमार सबकी बधाई को स्वीकार कर रहे हैं, साथ ही फोन पर बधाई देने वालों को भी धन्यवाद दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










