सेक्स स्कैंडल मामले में खुलासा : पीड़िता को दिल्ली ले जाना चाहते थे कांग्रेस नेता

Updated at : 22 Feb 2017 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
सेक्स स्कैंडल मामले में खुलासा : पीड़िता को दिल्ली ले जाना चाहते थे कांग्रेस नेता

पटना : पूर्व मंत्री की बेटी द्वारा ऑटोमोबाइल कारोबारी निखिल प्रियदर्शी पर लगाये गये सेक्स रैकेट मामले में कांग्रेस नेता ब्रजेश पांडेय समेत अन्य कई हाई प्रोफाइल लोगों की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है. इस मामले में पीड़िता ने एक दैनिक समाचार पत्र से खुलासाकरतेहुए कहा है कि कांग्रेसनेता ब्रजेश पांडेय उसे दिल्ली ले जाना […]

विज्ञापन

पटना : पूर्व मंत्री की बेटी द्वारा ऑटोमोबाइल कारोबारी निखिल प्रियदर्शी पर लगाये गये सेक्स रैकेट मामले में कांग्रेस नेता ब्रजेश पांडेय समेत अन्य कई हाई प्रोफाइल लोगों की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है. इस मामले में पीड़िता ने एक दैनिक समाचार पत्र से खुलासाकरतेहुए कहा है कि कांग्रेसनेता ब्रजेश पांडेय उसे दिल्ली ले जाना चाहते थे.पीड़िताके मुताबिक उसने ऐसा करने से मना कर दिया.जिससे इस मामले में मुख्य आरोप निखिल बौखला गया था.

रिपोर्ट के मुताबिक निखिल उसे कई नेताओं के साथ भेजने की कोशिश करता था.जिसको लेकर कई बार उसके साथ मारपीट भी कीगयी. वहीं रिपोर्ट के मुताबिक आरोपितों और पीड़िता का टावर लोकेशन एक साथ मिला है. पीड़िता ने जिस दिन ब्रजेश पांडेय को साथ होने की बात कही थी उस रोज के सिर्वलांस में ये बातें सामने आयी हैं. जिसके मुताबिक ब्रजेश, निखिल और पीड़िता एक ही जगह थे.

पीड़िता नेआरोपलगायाकि विडियो बनाकर निखिल उसे ब्लैकमेल करता थाऔर उसे कहीं नहीं जाने की धमकी भी देता था. उसके मुताबिक निखिल ने उसे एक बार उसे धमकी दी थी कि अगर वह कानून की चौखट तक गयी तो परिणाम ठीक नहीं होंगे. वह उसकी हत्या तक करवा सकता है.

इन सबके बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह मंगलवार की शाम पीड़िता के घर पहुंचेऔर पीड़िता के परिजनों से बात की.इस दौरान उन्हाेंने पीड़िता के घर से केस से जुड़े कुछ कागजात ले गए. उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद करने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन