बिहार : 10 साल बाद फरवरी में ऐसी गरमी

Published at :22 Feb 2017 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : 10 साल बाद फरवरी में ऐसी गरमी

पटना : बिहार में गरमी हर दिन बढ़ रही है. मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस दिन के ऑल टाइम रिकाॅर्ड 35.1 डिग्री सेल्सियस (21 फरवरी, 2006) से करीब है. पिछले 10 वर्षों में पटना का अधिकतम पारा 21 फरवरी को 34.2 डिग्री तक नहीं चढ़ा है. […]

विज्ञापन
पटना : बिहार में गरमी हर दिन बढ़ रही है. मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस दिन के ऑल टाइम रिकाॅर्ड 35.1 डिग्री सेल्सियस (21 फरवरी, 2006) से करीब है. पिछले 10 वर्षों में पटना का अधिकतम पारा 21 फरवरी को 34.2 डिग्री तक नहीं चढ़ा है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अभी एक-दो दिनों तक रात व दिन का पारा बढ़ने की संभावना है, क्योंकि कहीं कोई सिस्टम नहीं बन रहा है, जो तापमान को कम कर सके. तीन दिन पूर्व चला पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर चला गया है. इससे राज्य में गरमी बढ़ गयी है.
फरवरी में तापमान का रिकॉर्ड-21
फरवरी में तापमान
जिला अधिकतम तापमान ऑल टाइम रिकाॅर्ड
पटना 34.2 35.1
गया 34.1 35.8
भागलपुर 35.8 35.8
(डिग्री सेल्सियस)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन