सिंगर का निकला था पेट, स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप ने अंदर करने के दिये सुझाव

पटना : इतने बड़े आप सिंगर है, गाने भी बड़े-बड़े गाते हैं, लेकिन आपका पेट भी बहुत बड़ा है. जैसे ही स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने सिंगर ऐश किंग को यह बाते बोली पूरा माहौल हंसने लगा, मौका था आइजीआइएमएस में सेरेब्रेक्सिया 2017 का. आइजीआइएमएस में तीन दिवसीय चल रहे सेरेब्रेक्सिया के समापन के […]
पटना : इतने बड़े आप सिंगर है, गाने भी बड़े-बड़े गाते हैं, लेकिन आपका पेट भी बहुत बड़ा है. जैसे ही स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने सिंगर ऐश किंग को यह बाते बोली पूरा माहौल हंसने लगा, मौका था आइजीआइएमएस में सेरेब्रेक्सिया 2017 का. आइजीआइएमएस में तीन दिवसीय चल रहे सेरेब्रेक्सिया के समापन के दिन शनिवार की रात स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे.
अचानक प्रोग्राम में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री को देख सभी हैरान हो गये. समापन के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व बॉलीवुड सांग का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप ने सिंगर ऐश किंग को अपने जैसा पेट अंदर करने की सलाह दी और स्वास्थ्य रहने के टिप्स दिये. मंत्री की बाते पर गौर करते हुए ऐश किंग ने कहा कि जब वह अगले बार पटना आयेंगे तो उनका पेट जरूर कम दिखेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




