ePaper

ब्रह्माकुमारी विवि के कार्यक्रम में बोले सीएम नीतीश, पद बड़ा है तो भाषा का स्तर भी बड़ा हो

Updated at : 13 Feb 2017 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
ब्रह्माकुमारी विवि के कार्यक्रम में बोले सीएम नीतीश, पद बड़ा है तो भाषा का स्तर भी बड़ा हो

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में आध्यात्मिक मूड में दिखे. उन्होंने शिवानी बहन का पूरा प्रवचन सुना और उसके बाद इशारों-इशारों में अध्यात्म का पुट देते हुए खुल कर अपनी बातें कहीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जिस तरह का वाकयुद्ध हो रहा […]

विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में आध्यात्मिक मूड में दिखे. उन्होंने शिवानी बहन का पूरा प्रवचन सुना और उसके बाद इशारों-इशारों में अध्यात्म का पुट देते हुए खुल कर अपनी बातें कहीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जिस तरह का वाकयुद्ध हो रहा है, वह चिंता का विषय है.

उन्होंने बिना किसी का नाम लिये कहा कि कभी-कभी तो अफसोस होता है कि कौन किस पद पर है और किस तरह की भाषा का प्रयोग करता है. आज बड़े-बड़े पद पर बैठे व्यक्ति जैसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह सुखद नहीं है. लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का हक है, लेकिन उसका भी एक स्तर होना चाहिए. सार्वजनिक जीवन में वाकयुद्ध का स्तर ऊंचा होना चाहिए. कार्यक्रम में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद भी मंच पर मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को अपने अंदर की शक्ति को पहचानना चाहिए. चित्त शांत रखने से बेहतर परिणाम मिलता है. धैर्यवान व्यक्ति ही कोई काम कर सकता है. व्यक्ति सुधरेगा, तभी समाज बेहतर बनेगा.
लोगों को सकारात्मक सोच के साथ काम करना चाहिए. उन्होंने इशारे-इशारे में कहा कि हमलोंगों को सामने वालों को ही नहीं, अगल-बगल वालों को भी झेलना होता है. शराबबंदी की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के मन में अब यह बात आ रही है कि शराब खराब चीज है. जो लोग शुरू में नाराज थे, वे भी अब खुश हैं. लोगों का परिवार, जीवन, समाज सब में सुधार हो रहा है. लोगों को अपनी भूमिका पूरी ईमानदारी से निभानी चाहिए. मुख्यमंत्री पूरे रौ में थे. काले धन की चर्चा करते हुए कहा कि पता नहीं, लोग इतना पैसा, मकान क्यों बनाते हैं. संपत्ति अर्जित करने के लिए परेशान रहते हैं, जबकि सब जानते हैं कि कफन में जेब नहीं होती. आज जो तुम पैसा बना रहे हो, वह तुम्हारी सात पीढ़ियों को काम नहीं आयेगा. इसलिए लोगों को मन बदलना पड़ेगा.
नीतीश कुमार ने कहा कि आजकल लोग सफल होने के लिए कुछ भी करना चाहते हैं. चाहे जैसे भी सफल हों. सफलता के लिए अच्छे मार्ग पर चलना होगा. सार्वजनिक जीवन में हमलोगों को भी बहुत कुछ झेलना होता है. कभी वो पटक देते हैं और कभी हमलोग पटक देते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही समाज आगे बढ़ेगा. समाज में प्रेम व सद्भाव का माहौल रहना चाहिए. आज पूरी दुनिया में संघर्ष हो रहा है. पब्लिक डिस्कोर्स तनाव भरा है. शांति का माहौल लोग नहीं बनने देना चाहते हैं.
कार्यक्रम को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भी संबोधित किया. मौके पर पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी, राजद के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ रामचंद्र पूर्वे भी मौजूद थे.
माैर्यकालीन अवशेषों से मिट्टी हटाएं
सीएम ने रविवार को कुम्हरार पार्क का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सम्राट अशोक के सभागार के 80 पिलरों पर पड़ी मिट्टी की परत को हटाने को कहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन