लालू प्रसाद ने यूपी में किया चुनाव प्रचार शुरू
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद बुधवार से यूपी में अपने चुनाव प्रचार के अभियान की शुरुआत कर दी. उन्होंने अपने दामाद राहुल यादव के क्षेत्र सिकंदराबाद में दो जनसभाओं को संबोधित किया. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सीएम अखिलेश यादव से लालू प्रसाद की मुलाकात एक-दो दिनों में हो सकती है. इसके बाद आगे […]
विज्ञापन
पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद बुधवार से यूपी में अपने चुनाव प्रचार के अभियान की शुरुआत कर दी. उन्होंने अपने दामाद राहुल यादव के क्षेत्र सिकंदराबाद में दो जनसभाओं को संबोधित किया. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सीएम अखिलेश यादव से लालू प्रसाद की मुलाकात एक-दो दिनों में हो सकती है. इसके बाद आगे का कार्यक्रम बनेगा. मंगलवार को लालू प्रसाद ने संकेत दिया कि था छठे एवं सातवें चरण के चुनाव के दौरान राजद कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका होगी.
कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी एवं कांग्र्रेस गठबंधन के पक्ष में पूर्वांचल में कैंप करेंगे. छठे चरण में चार एवं आखिरी चरण में 8 मार्च को मतदान है. चुनाव वाले क्षेत्रों की सीमा बिहार से सटी है.
लालू सपा के अलावा कांग्रेस उम्मीदवारों का भी प्रचार करेंगे. लालू ने अपना यूपी एजेंडा सपा के थिंक टैंक को बता दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले करने की सलाह दी है. लालू प्रसाद का कहना है कि मोदी सरकार की कमजोरियों को जितना बताया जाएगा सपा का जनाधार उतना ही बढ़ सकता है. राजद के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लालू प्रसाद की छवि देशभर में भाजपा विरोधी बड़े नेता की है. राजद प्रमुख की सक्रियता से वहां सपा गठबंधन विरोधी ताकतें कमजोर होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










