ePaper

पटना सिटी में अंडा विक्रेता की गोली मार कर हत्या

Updated at : 04 Feb 2017 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
पटना सिटी में अंडा विक्रेता की गोली मार कर हत्या

पटना सिटी : बदमाशों ने शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े आठ बजे मथनी तल मोहल्ले में दोनों पैर से नि:शक्त अंडा विक्रेता की गोली मार हत्या कर दी. मालसलामी व चौक थाना क्षेत्रों की सीमा स्थल होने की स्थिति में दोनों थानाें की पुलिस भी पहुंची, लेकिन बाद में चौक थाने की पुलिस ने शव […]

विज्ञापन
पटना सिटी : बदमाशों ने शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े आठ बजे मथनी तल मोहल्ले में दोनों पैर से नि:शक्त अंडा विक्रेता की गोली मार हत्या कर दी. मालसलामी व चौक थाना क्षेत्रों की सीमा स्थल होने की स्थिति में दोनों थानाें की पुलिस भी पहुंची, लेकिन बाद में चौक थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा. मामले की जांच- पड़ताल के लिए एएसपी हरि मोहन शुक्ला भी घटनास्थल पर पहुंचे. घटना के संबंध में भाई मुकेश कुमार महतो व संतोष कुमार मेहता ने बताया कि मथनी तल मुहल्ले में वह चाय की दुकान चलाते हैं.
दुकान के बाहर ही छोटा भाई 35 वर्षीय शेखर कुमार महतो अंडा बेचने का काम करता था. शुक्रवार की रात्रि में वह चाय दुकान बंद करने का काम अंदर थे, तभी गोली चलने की आवाज सुनी, जिसे सुन कर दुकान से बाहर आये, तो देखा कि भाई शेखर जमीन पर गिरा है, इसके बाद परिवार वाले शेखर को लेकर नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. परिजनों का कहना है कि वे यह नहीं देख सके की गोली किसने चलायी. परिजनों के अनुसार उसका किसी से अदावत भी नहीं. महेंदीगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर काली स्थान मुहल्ला निवासी मृतक तीन भाई है, जिसमें संतोष व मुकेश बड़े हैं.
सबसे छोटा शेखर था. परिजनों ने बताया कि शेखर के दो बच्चे हैं, जिनमें एक पांच व दूसरा सात वर्ष का है. इस मामले में एएसपी कहना है कि मामले में जांच- पड़ताल की जा रही है. हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है. संभव है कि अदावत में ही हत्या हुई होगी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले में छानबीन शुरू कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन