बिहार : कोहरा के बाद आकाश में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना

पटना: बिहार की राजधानी पटना में आज दोपहर से धूप निकलने के साथ प्रदेश में कल सुबह में धुंध और कोहरा छाए रहने और बाद में आकाश में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की गयी है. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना का न्यूनतम तापमान कल के 12.3 डिग्री […]
पटना: बिहार की राजधानी पटना में आज दोपहर से धूप निकलने के साथ प्रदेश में कल सुबह में धुंध और कोहरा छाए रहने और बाद में आकाश में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की गयी है. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना का न्यूनतम तापमान कल के 12.3 डिग्री सेल्सियस की तुलना में आज 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
पटना का अधिकतम तापमान कल के 19.0 डिग्री सेल्सियस की तुलना में आज 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा. प्रदेश के तीन अन्य प्रमुख शहरों गया, भागलपुर और पूर्णिया का न्यूनतम तापमान कल के क्रमश: 9.9, 13.0 और 11.1 डिग्री सेल्सियस की तुलना में आज 12.2, 12.2 और 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. गया, भागलपुर और पूर्णिया में जिले में अधिकतम तापमान कल के क्रमश: 23.5, 25.4 और 25.4 डिग्री सेल्सियस की तुलना में आज 22.9, 22.0 और 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
बिहार में कल सुबह में धुंध और कोहरा छाए रहने और बाद में आकाश में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के साथ पटना, गया, भागलपुर तथा पूर्णिया न्यूनतम तापमान के 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान के 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जतायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










