बिहार : आकाश में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना

Published at :30 Jan 2017 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : आकाश में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना

पटना: बिहार की राजधानी पटना में आज बादल छाए रहने देर से धूप निकलने के साथ प्रदेश में कल आकाश में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की गयी है. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश के उपर से पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के कारण ऐसा मौसम है और कल […]

विज्ञापन

पटना: बिहार की राजधानी पटना में आज बादल छाए रहने देर से धूप निकलने के साथ प्रदेश में कल आकाश में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की गयी है. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश के उपर से पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के कारण ऐसा मौसम है और कल भी ऐसी ही स्थिति बनी रहने के साथ परसों से स्थिति में सुधार आयेगा.

पटना का न्यूनतम तापमान कल के 11.2 डिग्री सेल्सियस की तुलना में आज 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. पटना का अधिकतम तापमान कल के 24.6 डिग्री सेल्सियस की तुलना में आज 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा. प्रदेश के तीन अन्य प्रमुख शहरों गया, भागलपुर और पूर्णिया का न्यूनतम तापमान कल के क्रमश: 10.7, 12.8 और 12.7 डिग्री सेल्सियस की तुलना में आज 09.9, 13.0 और 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

गया, भागलपुर और पूर्णिया में जिले में अधिकतम तापमान कल के क्रमश: 24.1, 25.5 और 25.0 डिग्री सेल्सियस की तुलना में आज 23.5, 25.4 और 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. बिहार के तीन प्रमुख शहरों पटना, गया और भागलपुर में कल आकाश में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने तथा पूर्णिया में सामान्य तौर पर आकाश साफ रहने के साथ न्यूनतम तापमान के 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान के 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जतायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन