ePaper

लालू ने सोशल मीडिया पर शेयर की गोशाला की तस्वीरें, कमेंट्स की आयी बाढ़

Updated at : 28 Jan 2017 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
लालू ने सोशल मीडिया पर शेयर की गोशाला की तस्वीरें, कमेंट्स की आयी बाढ़

पटना : देश में कभी भी गाय पर चर्चा होती है तो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यह जरूर कहते हैं कि सबसे बड़े गोपालक वहीं हैं. लालू प्रसाद ने आज भी गौ सेवा में लगे हुए हैं और गायों को पालते हैं. लालू ने सोशल मीडिया साइट पर गायों की देखभाल करते हुए अपनी तस्वीर […]

विज्ञापन

पटना : देश में कभी भी गाय पर चर्चा होती है तो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यह जरूर कहते हैं कि सबसे बड़े गोपालक वहीं हैं. लालू प्रसाद ने आज भी गौ सेवा में लगे हुए हैं और गायों को पालते हैं. लालू ने सोशल मीडिया साइट पर गायों की देखभाल करते हुए अपनी तस्वीर क्या शेयर की कमेंट करने वालों और उसे शेयर करने वालों की बाढ़ सी आ गयी. कई लोगों ने आपत्तिजनक कमेंट भी किये और कईयों ने चुटीले अंदाज में लालू को गायों के साथ चारा घोटाले को जोड़ दिया. लालू ने अपने फेसबुक एकाउंट पर कई तसवीरें शेयर की हैं जिसमें उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बेटा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दिख रहे हैं.

लालू के इस तसवीरों वाली पोस्ट को अबतक 17 हजार लोगों ने लाइक किया है वहीं 1133 लोगों ने शेयर किया है. पोस्ट पर कई तरह के कमेंट्स भी आये हैं. हालांकि जवाब में लालू की ओर से कुछ नहीं लिखा गया है. फेसबुक उन्होंने आठ तसवीरें शेयर की हैं. जिसमें गाय, चारा और गौशाले का पूरा दृश्य दिख रहा है. लालू के साथ वहां राबड़ी और तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं. लालू ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि आवास स्थित गौशाला में गायों की देखभाल करते हुए. इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने कमेंट्स में लालू को सुझाव भी दिये हैं. वहीं दूसरी ओर एक दिन पहले तेजस्वी ने अपने एकाउंट पर राबड़ी देवी द्वारा बेर तोड़कर खिलाते हुए तस्वीर शेयर की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन