दुर्घटनाओं से रेल की साख गिरेगी : लालू प्रसाद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना. राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रेल दुर्घटनाओं में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने आंध्र प्रदेश के कुणेरु में जोधपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस के दुर्घटना ग्रस्त होने पर 23 यात्रियों के हताहत होने पर दुख व शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है. राजद अध्यक्ष […]
विज्ञापन
पटना. राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रेल दुर्घटनाओं में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने आंध्र प्रदेश के कुणेरु में जोधपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस के दुर्घटना ग्रस्त होने पर 23 यात्रियों के हताहत होने पर दुख व शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है. राजद अध्यक्ष ने कहा कि आये दिन रेल दुर्घटना होना चिंता का विषय है. रेल प्रशासन सुखद और दुर्घटना रहित रेल परिचालन सुनिश्चित करे. ऐसी दुर्घटनाएं होने से रेल की साख खराब होगी. उन्होंने घायलों के समुचित इलाज और मरनेवालों के परिजनों को समुचित मुआवजा देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










