पटना का तापमान आज इस मौसम में सबसे कम, 5.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Published at :12 Jan 2017 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
पटना का तापमान आज इस मौसम में सबसे कम, 5.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

पटना : देश के उत्तरी राज्यों जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार की राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान आज इस मौसम में सबसे कम 5.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना में न्यूनतम तापमान आज सुबह 5.30 बजे इस मौसम का सबसे […]

विज्ञापन

पटना : देश के उत्तरी राज्यों जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार की राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान आज इस मौसम में सबसे कम 5.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना में न्यूनतम तापमान आज सुबह 5.30 बजे इस मौसम का सबसे कम 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

पटना में आज भी धूप निकली है पर कल के न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस में आज 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरवाट रिकार्ड की गयी. प्रदेश के अन्य तीन प्रमुख शहरों गया, भागलपुर और पूर्णिया के न्यूनतम तापमान में भी कल की तुलना में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है.

मौसम पूर्वानुमान में आज प्रदेश के इन चार प्रमुख शहरों में सुबह में धुंध अथवा कोहरा छाए रहने और बाद में आकाश के मुख्यत: साफ रहने की संभावना जतायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन