खिली धूप के पटना में भी मौसम खुशगवार रहा

Published at :11 Jan 2017 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
खिली धूप के पटना में भी मौसम खुशगवार रहा

पटना : बिहार की राजधानी पटना में आज भी बेहतर धूप के कारण मौसम के खुशगवार रहने के साथ आज बिहार में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना आज भी बेहतर धूप के कारण मौसम के खुशगवार रहने के साथ आज यहां के न्यूनतम […]

विज्ञापन

पटना : बिहार की राजधानी पटना में आज भी बेहतर धूप के कारण मौसम के खुशगवार रहने के साथ आज बिहार में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना आज भी बेहतर धूप के कारण मौसम के खुशगवार रहने के साथ आज यहां के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कल की तुलना में गिरावट दर्ज की गयी.

पटना का न्यूनतम तापमान कल के 13.6 डिग्री सेल्सियस की तुलना में आज घटकर 10.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान कल के 25.6 डिग्री सेल्सियस की तुलना में आज घटकर 21.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. प्रदेश के तीन अन्य प्रमुख जिलों गया, भागलपुर और पूर्णिया में न्यूनतम तापमान क्रमश: 11.1 13.1 और 11.4 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ इन जिलों में अधिकतम तापमान क्रमश: 21.9, 23.4 और 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अन्य भागों में मौसम के आमतौर पर शुष्क रहने के साथ अररिया जिला के फारबिसगंज में न्यूनतम तापमान सबसे कम 8 डिग्री सेल्यिस रिकार्ड किया गया. मौसम पूर्वानुमान में कल प्रदेश के इन चार प्रमुख शहरों में सुबह में धुंध अथवा कोहरा छाए रहने और बाद में आकाश के मुख्यत: साफ रहने साथ न्यूनतम तापमान के 9 से 11 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान के 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जतायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन