RJD नेता रघुवंश ने केंद्र सरकार के सामने रखी बड़ी डिमांड
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार दो साल पहले बिहार में एक और एम्स स्थापित करने की घोषणा की थी. लेकिन, अब केंद्र सरकार जमीन की मांग कर इसे नजरअंदाज कर रही है. छोटे और कम आबादी वाली राज्यों को केंद्र सरकार ने एम्स दी है, […]
विज्ञापन
पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार दो साल पहले बिहार में एक और एम्स स्थापित करने की घोषणा की थी. लेकिन, अब केंद्र सरकार जमीन की मांग कर इसे नजरअंदाज कर रही है. छोटे और कम आबादी वाली राज्यों को केंद्र सरकार ने एम्स दी है, लेकिन बिहार में बड़ी आबादी के बावजूद एम्स नहीं मिला है.
वह पीएम के मन की बात के जवाब में काम की बात कार्यक्रम के तहत राजद के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बिहार को कम से कम पांच एम्स चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहार के सीएम ने पर्याप्त जमीन वाली मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज को अपग्रेड करने के लिए केंद्र को पत्र लिखा था. आज तक केंद्र सरकार इस मामले में कोई निर्णय नहीं ले सकी है.
उन्होंने कहा कि पीएम, पूर्व पीएम अटल जी की जयंती मना रहे हैं. वहीं उनके नाम पर शुरू पीएम ग्रामीण सड़क योजना में भारी कटौती कर दी है. अमित शाह द्वारा राम मंदिर की पुन: बात करने संबंधी प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि जब वोट का समय आता है, तो राम का नाम लेते हैं. बीएसफ के जवानों को सीमा पर सही भोजन भी सरकार नहीं दे रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










