ePaper

प्रकाश पर्व में मंच पर लालू को नहीं बिठाने के मुद्दे पर राजद-कांग्रेस ने जताया विरोध

Updated at : 06 Jan 2017 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
प्रकाश पर्व में मंच पर लालू को नहीं बिठाने के मुद्दे पर राजद-कांग्रेस ने जताया विरोध

पटना: 350वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पटनाके गांधी मैदान में आयोजित समाराेह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई अन्य गणमान्य हस्तियों के साथ मंच पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद को जगह नहीं मिलने के मुद्दे पर राजद और कांग्रेस ने विरोध जताया है. राजद उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद […]

विज्ञापन

पटना: 350वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पटनाके गांधी मैदान में आयोजित समाराेह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई अन्य गणमान्य हस्तियों के साथ मंच पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद को जगह नहीं मिलने के मुद्दे पर राजद और कांग्रेस ने विरोध जताया है. राजद उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने इस मामले पर पार्टी की ओर से शिकायत सामने रखी.

मालूम हाे कि सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती के अवसर परगुरुवारको आयोजित प्रकाश पर्व के लिए इंतजाम बिहार सरकार की ओर से किये गये थे. बिहार की मौजूदा महागठबंधन सरकार में राजद और कांग्रेस साझेदार हैं. रघुवंश प्रसाद ने कहा, ऐसा नहीं लग रहा था कि गुरु गोविंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व के लिए इंतजाम महागठबंधन की सरकार ने किये थे. बल्कि ऐसा लग रहा था कि सत्ता में शामिल किसी एक पार्टी ने ये इंतजाम किये हों.

राजदके वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘यह (लालू को मंच पर जगह नहीं देना) लोगों को पसंद नहीं आया है. लालू प्रसाद को मंच के नीचे बिठाया गया. भव्य तैयारियों के लिए सभी ने नीतीश कुमार की तारीफ की. प्रकाश पर्व समारोह की तैयारियों के प्रबंधन में क्या राजद की भागीदारी नहीं थी.”

सीएम नीतीश पर एक और निशाना साधते हुए रघुवंश ने कहा, ‘‘एक ही शख्स था जिसने सारे इंतजामों का श्रेय लेने के लिए तस्वीरें खिंचवाई.” लालू और बिहार सरकार में मंत्री पद संभाल रहे उनके दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव समारोह के दौरान अन्य लोगों के साथ वीआइपी गैलरी में बैठे थे. नीतीश कुमार ने दो केंद्रीय मंत्रियों रविशंकर प्रसाद और राम विलास पासवानतथा बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद सहित प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच साझा किया.

उधर, कांग्रेस ने भी मंच पर लालू को नहीं बिठाने को लेकर नाखुशी जाहिर की और इसका ठीकरा प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) एवं भाजपा पर फोड़ा. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और नीतीश की सरकार में शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, ‘‘पीएमओ और भाजपा के निर्देश पर मंच पर लालू प्रसाद को जगह नहीं दी गयी.”अशोक चौधरी ने कहा, ‘‘हर कोई जानता है कि किसी समारोह में प्रधानमंत्री के साथ मंच पर कौन बैठेगा, इस बाबत एसपीजी को पीएमओ निर्देशित करता है. यह मुद्दा प्रधानमंत्री के सामने उठाया जाना चाहिये कि लालू प्रसाद को मंच पर सीट क्यों नहीं दी गयी.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन