प्रकाश पर्व में आये दो लोगों के बैग में मिली शराब, भेजे गये जेल
Updated at : 05 Jan 2017 12:15 PM (IST)
विज्ञापन

पटना. प्रकाश पर्व को लेकर गांधी मैदान में बने टेंट सिटी में रहने आये पंजाब और मध्यप्रदेश के दो लोगों के बैग से शराब की पूरी और आधी बोतल बरामद की गयी है. पुलिस ने पंजाब के भटिंडा के रहनेवाले अमनदीप सिंह के बैग से एक सील पैक शराब की बोतल और एक आधी भरी […]
विज्ञापन
पटना. प्रकाश पर्व को लेकर गांधी मैदान में बने टेंट सिटी में रहने आये पंजाब और मध्यप्रदेश के दो लोगों के बैग से शराब की पूरी और आधी बोतल बरामद की गयी है. पुलिस ने पंजाब के भटिंडा के रहनेवाले अमनदीप सिंह के बैग से एक सील पैक शराब की बोतल और एक आधी भरी शराब की बोतल बरामद की.
वहीं, मध्यप्रदेश के भोपाल के रहनेवाले हाकम सिंह के बैग से आधी बोतल शराब बरामद हुई. दोनों आधी-अाधी बोतल शराब पी चुके थे. दोनों के बैग से शराब मिलने के के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
दोनों की मेडिकल जांच करायी गयी और फिर गुरुवार को जेल भेज दिया गया. पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे लोग अपने गृहराज्य से शराब की बोतल लेकर पटना आये थे. दोनों ही व्यवसायी हैं
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




