कश्मीर के साथ ठिठुरा बिहार, जनजीवन के साथ ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक

पटना : कश्मीर घाटी में हुई बर्फबारी का असर बिहार के मौसम पर भी पड़ा है. पिछले पांच वर्षों में पहली बार 27 दिसंबर को पटना का अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम है. जबकि, न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है. इस […]
पटना : कश्मीर घाटी में हुई बर्फबारी का असर बिहार के मौसम पर भी पड़ा है. पिछले पांच वर्षों में पहली बार 27 दिसंबर को पटना का अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम है. जबकि, न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है. इस कारण मंगलवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा. अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी के कारण लोगों को अधिक ठंड महसूस हुई. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अभी दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा. कोहरे का भी असर रहेगा.लोगों को महसूस हुई कनकनी वाली ठंड : मंगलवार को अपराह्न तीन बजे हल्की धूप निकली, लेकिन लोगों को कनकनी वाली ठंड से राहत नहीं मिली. पटना, गया, भागलपुर व पूर्णिया में घना कोहरा सुबह में छाया रहा. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी. जब तक पश्चिमी विक्षोभ नहीं बिहार नहीं पहुंचेगा, तब तक मौसम में विशेष बदलाव नहीं होगा. इसमें अभी कुछ दिन समय लग सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




