ePaper

CM नीतीश पर जीतन राम मांझी का बड़ा हमला, निश्चय यात्रा के बारे में दिया यह बयान

Updated at : 16 Dec 2016 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
CM नीतीश पर जीतन राम मांझी का बड़ा हमला, निश्चय यात्रा के बारे में दिया यह बयान

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है. मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निश्चय यात्रा को कटघरे में खड़ा करते हुए निशाना साधा है. मांझी ने नीतीश पर यात्रा के नाम पर फिजूलखर्ची का आरोप लगाया है. जीतन राम मांझी ने मीडिया […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है. मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निश्चय यात्रा को कटघरे में खड़ा करते हुए निशाना साधा है. मांझी ने नीतीश पर यात्रा के नाम पर फिजूलखर्ची का आरोप लगाया है. जीतन राम मांझी ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि नीतीश कुमार अपने यात्रा के तहत फिजूलखर्ची कर रहे हैं.वहीं दूसरी ओर मांझी ने यह कहकर नीतीश कुमार पर हमला बोला कि शराबबंदी को लेकर कई मामलों में सत्तापक्ष द्वारा पक्षपात किया जा रहा है. मांझी ने कहा कि इस मामले में महागठबंधन के नेताओं और विधायकों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है.

गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अपने निश्चय यात्रा के चौथे चरण के तहत मधेपुरा और सुपौल की यात्रा पर हैं. नीतीश कुमार ने अपनी यात्रा में लगातार विरोधियों पर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिहार को बदनाम करने में जुटे हैं. सीएम ने कहा कि यहां एक अपराध की घटना होती है, तो वह सुर्खियां बन जाती हैं.लेकिन प्रति एक लाख की जनसंख्या पर होने वाले अपराध में बिहार का स्थान 22वां है, जबकि दिल्ली का स्थान पहला है. लेकिन शिकायत बिहार की होती है. अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए सीएम ने कहा कि हम ऐसे काम करते हैं, जिससे लाभ लेने वालों को कोई परेशानी न हो. चुनाव पूर्व जब महागंठबंधन बना तो हमने साझा कार्यक्रम तय किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन