ठंड को लेकर स्कूलों को निर्देश, 10 बजे से पहले नहीं लगेगी 8वीं तक की क्लास

Published at :11 Dec 2016 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
ठंड को लेकर स्कूलों को निर्देश, 10 बजे से पहले नहीं लगेगी 8वीं तक की क्लास

पटना: बिहारसमेतपूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है. इसी कड़ी में ठंड को लेकर पटना के जिलाधिकारी (डीएम) ने सभी स्कूलों कोअाज निर्देश जारी किया है. जिसमें आठवीं तक के क्लास को सुबह 10 बजे के बाद से शुरू करने का निर्देश दियागया है.ठंडकीवजहसे सुबह बच्चों को स्कूल जानेकेदौरान काफी मुश्किलों का सामना […]

विज्ञापन

पटना: बिहारसमेतपूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है. इसी कड़ी में ठंड को लेकर पटना के जिलाधिकारी (डीएम) ने सभी स्कूलों कोअाज निर्देश जारी किया है. जिसमें आठवीं तक के क्लास को सुबह 10 बजे के बाद से शुरू करने का निर्देश दियागया है.ठंडकीवजहसे सुबह बच्चों को स्कूल जानेकेदौरान काफी मुश्किलों का सामना कर पड़ रहा था और उनके बीमार पड़ने की संभावना काफी बढ़ गयी थी.

डीएम के आदेश के बाद बच्चों और परिजनों को कुछ राहत मिलेगी. मालूम हाे कि राजधानी पटना समेत प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. शहर में धुंध और शीत के फुहारों का गिरना शुरू हो चुका है. वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार में अगलेतीन-चार दिनों तक इस तरह की ठंड पड़ने को लेकर अलर्ट जारी किया है.इससेपहले राजधानी पटना में शनिवार को इस वर्ष का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया है. राज्य में पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से पिछले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न इलाकों में अब तक 16 लोगों की मौत हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन