15 दिसंबर से शुरू होगा नीतीश कुमार की निश्चय यात्रा का चौथा चरण, पढ़ें, किस-किस जिले का करेंगे दौरा...

Published at :09 Dec 2016 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
15 दिसंबर से शुरू होगा नीतीश कुमार की निश्चय यात्रा का चौथा चरण, पढ़ें, किस-किस जिले का करेंगे दौरा...

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निश्चय यात्रा का तीसरे चरण का दौरा जारी है. इस बीच उनकी निश्चय यात्रा के चौथे चरण का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस यात्रा के चौथे चरण में तीन जिलों का दौरा करेंगे. इस चरण मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुपौल, मधेपुरा […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निश्चय यात्रा का तीसरे चरण का दौरा जारी है. इस बीच उनकी निश्चय यात्रा के चौथे चरण का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस यात्रा के चौथे चरण में तीन जिलों का दौरा करेंगे. इस चरण मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुपौल, मधेपुरा और सहरसा की यात्रा करेंगे. चौथे फेज की यात्रा की शुरुआत 15 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चलेगी.

इतना ही नहीं, निश्चय यात्रा के चौथे चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धान खरीदारी की समीक्षा के साथ सात निश्चय की जानकारी लोगों को देंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री अन्य योजनाओं का भी जायजा लेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस दौरान शराबबंदी को लेकर भी जनता से बाते करेंगे और उनकी राय लेंगे.

किस दिन कहां रहेंगे नीतीश कुमार

  • 15 दिसंबर को सुपौल
  • 16 दिसंबर को मधेपुरा
  • 17 दिसंबर को सहरसा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन