बिहार सरकार ने SC से कहा, शहाबुद्दीन और केस ट्रांसफर पर आपत्ति नहीं, कल होगी सुनवाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2016 5:01 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राजद के बाहुबली नेता एवं पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के खिलाफ चल रहे मामलों और शहाबुद्दीन को सीवान से तिहाड़ जेल भेजने के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को फिर सुनवाई हुई.सुनवाई के दौरान बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से आज कहा कि शहाबुद्दीन को तिहाड़ जेल ट्रांसफर और केस […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राजद के बाहुबली नेता एवं पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के खिलाफ चल रहे मामलों और शहाबुद्दीन को सीवान से तिहाड़ जेल भेजने के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को फिर सुनवाई हुई.सुनवाई के दौरान बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से आज कहा कि शहाबुद्दीन को तिहाड़ जेल ट्रांसफर और केस ट्रांसफरपर उसे कोई आपत्ति नहीं है. इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार कोफिरसे सुनवाई होगी.

मालूम हाे कि शहाबुद्दीन के खिलाफ सीवान के चंदा बाबू के बेटे की हत्या के मामले की जांच सीबीआइ से कराने, उन्हें दिल्ली की जेल में ट्रांसफर करने की मांग और शहाबुद्दीन पर बिहार की अदालतों में चल रहेकईमामलों के गवाहों की सुरक्षा से संबंधित मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में एक साथ सुनवाई चल रही है.

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने शहाबुद्दीन मामले में सुनवाई के दौरान सोमवार को टिप्पणी की थी कि हमारा हमेशा प्रयास रहता है कि आपराधिक मामलों में निष्पक्ष सुनवाई हो. शहाबुद्दीन का मामला गवाहों की सुरक्षा निष्पक्ष सुनवाई के सिद्धांत पर विचार के लिए एक टेस्ट केस की तरह है. इस दौरान कोर्ट ने कहा कि क्यों नहीं शहाबुद्दीन को सीवान जेल से दिल्ली की तिहाड़ जेल में स्थानांतरित करने के साथ-साथ उसके सभी केसों की सुनवाई भी दिल्ली में स्थानांतरित कर दी जाए.

इस पर शहाबुद्दीन के वकील ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उस पर दर्ज सभी मामले राजनीति से प्रभावित और झूठे हैं. मीडिया ने उन्हें आपराधिक पृष्ठभूमि का साबित कर दिया है. ज्यादातर केस तो तब दर्ज कियेगये जब वे जेल में थे. केसों को दिल्ली ट्रांसफर नहीं किया जाना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन