एनडीआरएफ टीम कोरोना से निबटने में मुस्तैद

Updated at : 22 Apr 2020 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
एनडीआरएफ टीम कोरोना से निबटने में मुस्तैद

पटना : 9 बटालियन एनडीआरएफ कर्मी धैर्य के साथ कोरोना से निबटने में मुंगेर, बक्सर, बेगूसराय, सीवान, नालंदा, नवादा, गया व पटना में जिला प्रशासन तथा मेडिकल टीमों के साथ लगातार काम कर रहे हैं. मंगलवार को 9 बटालियन एनडीआरएफ के कार्मिक कोरोना के चेन को तोड़ने के उद्देश्य से पटना, जमालपुर (मुंगेर) तथा बक्सर […]

विज्ञापन

पटना : 9 बटालियन एनडीआरएफ कर्मी धैर्य के साथ कोरोना से निबटने में मुंगेर, बक्सर, बेगूसराय, सीवान, नालंदा, नवादा, गया व पटना में जिला प्रशासन तथा मेडिकल टीमों के साथ लगातार काम कर रहे हैं. मंगलवार को 9 बटालियन एनडीआरएफ के कार्मिक कोरोना के चेन को तोड़ने के उद्देश्य से पटना, जमालपुर (मुंगेर) तथा बक्सर जिले के डुमरांव प्रखंड के नया भोजपुर में जिला प्रशासन और मेडिकल टीम के साथ कोरोना वायरस संदिग्ध लोगों के स्क्रीनिंग में मदद में जुटे रहे. सीवान जिला के रघुनाथपुर प्रखंड में संवेदनशील इलाकों में तथा पटना शहर में सोडियम हाइपोक्लोराइट केमिकल घोल से सेनिटाइजेशन का काम भी किया. बिहटा स्थित रामनगर कॉलोनी क्षेत्र में झोंपड़पट्टी में रहने वाले लगभग तीन सौ जरूरतमंद लोगों के बीच खाना वितरण किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन