जमानत पर आया जेल से बाहर, अपराधियों ने दी सजा-ए-मौत
Updated at : 28 Nov 2016 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

पटना/दानापुर. दानापुर थाने के सुल्तानपुर मठ के समीप रविवार की देर रात अपराधियों ने चादर की फेरी लगाने वाले मनोज प्रसाद के बेटे अभिषेक उर्फ पप्पी (17) की गोली मार कर हत्या कर दी. अपराधियों ने उसे दो गोली सीने में मारी थी, जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी […]
विज्ञापन
पटना/दानापुर. दानापुर थाने के सुल्तानपुर मठ के समीप रविवार की देर रात अपराधियों ने चादर की फेरी लगाने वाले मनोज प्रसाद के बेटे अभिषेक उर्फ पप्पी (17) की गोली मार कर हत्या कर दी. अपराधियों ने उसे दो गोली सीने में मारी थी, जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर दानापुर पुलिस पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया . मनोज प्रसाद अपने पूरे परिवार के साथ बीबीगंज भट्टा में रहते हैं और अभिषेक उनके दो बेटों में बड़ा था.
बताया जाता है कि अभिषेक तीन माह पहले आर्म्स एक्ट के एक मामले में जेल गया था और जमानत पर तीन दिन पहले हीछूटा था. इस मामले में पुलिस ने दानापुर बीबीगंज के गोलू व बुलेट को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही उसके मोबाइल को भी खंगाला जा रहा है. पुलिस कल उसके मोबाइल का सीडीआर निकालेगी. दानापुर पुलिस ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने किसी के नाम की जानकारी नहीं दी है. मामले की छानबीन की जा रही है.
शादी समारोह में जाने के लिए फोन करके बुलाया
बताया जाता है कि अभिषेक को किसी ने फोन किया और उसे बताया कि कहीं शादी समारोह में चलना है वह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित सुल्तानपुर पर आ जाये. उसने अपने पिता व अन्य को शादी समारोह में जाने की जानकारी दी और पैदल ही सुल्तानपुर भट्टा पर पहुंचा. जहां कुछ अपराधी पहले से ही उसका इंतजार कर रहे थे. इसके बाद उन अपराधियों ने उसे दो गोली मारी और फरार हो गये. चूंकि रात ज्यादा हो चुकी थी, इसके कारण इक्का-दुक्का लोग ही सड़क पर थे. गोली किसने मारी, यह किसी ने नहीं देखा. फिलहाल पुलिस इस संबंध में उसके पिता से भी बयान ले रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




