कानपुर ट्रेन हादसा : बिहार के मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख, घायलों को 50-50 हजार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2016 5:50 PM
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्रेन हादसे में बिहार के रहनेवाले मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री राहत कोष से यह राशि दी जायेगी. सीएम नीतीश ने घटना पर दुख जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. उल्लेखनीयहै कि […]
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्रेन हादसे में बिहार के रहनेवाले मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री राहत कोष से यह राशि दी जायेगी. सीएम नीतीश ने घटना पर दुख जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.
उल्लेखनीयहै कि उत्तर प्रदेश के कानपुर के पास पुखरायां में रविवार तड़के इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गये. इस हादसे में 100 से अधिक यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि करीबडेढसाैसे ज्यादा यात्री घायल हो गये. यह ट्रेन इंदौर से पटनाआ रही थी. एसी की तीन और स्लीपर कोच की छह बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है. बताया जा रहा है कि अभी भी कई यात्री डिब्बे में फंसे हुए हैं. हादसेमेंबिहार के भीपांचलाेगों के मौत की सूचना है.जबकि नौ के लापता होने की खबर है. भयावहता को देखते हुए मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी की आशंका है. घटनास्थल पर राहत बचाव का काम युद्ध स्तर पर जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










